फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूठखास के जंगल से बिजली के तार चोरी, सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। पूठखास गांव के जंगल में बिजली के तार चोरी होने की नई घटना सामने आई है। चोर आधा दर्जन विद्युत खंभों से तार काटकर ले गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और किसानों के ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। खेतों में सिंचाई का काम ठप होने से किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। लगातार हो रही इन वारदात से ऊर्जा निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए हैं। ऊर्जा निगम के जेई सुनील कुमार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें