फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए मेरठ साउथ स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सेवा शुरू

विज्ञापन
मेरठ साउथ स्टेशन पर एनसीआरटीसी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर ई बाइक सर्विस महिलाओं के लिए शुर
विज्ञापन
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीआरटीसी ने बृहस्पतिवार को मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सेवा आरंभ कर दी। इस सेवा को ‘महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए’ संचालित किया जा रहा है। इसका संचालन विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला ड्राइवरों द्वारा किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत यूटीयू मोबिलिटी के साथ साझेदारी में की गई है। इस सेवा को रणनीतिक रूप से मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन के गेट नंबर एक से सटे पार्किंग जोन से शुरू किया गया है। मेरठ साउथ स्टेशन पर सभी परिचालित नमो भारत स्टेशनों में सबसे अधिक राइडरशिप है। इस सेवा की शुरुआत में, पीक ऑवर्स के दौरान लगभग 10 इलेक्ट्रिक बाइक तैनात की जाएंगी। यह मेरठ साउथ स्टेशन के पांच किलोमीटर के दायरे में महिला यात्रियों को कम किराये पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की सेवा देंगी। आने वाले समय में इसे बच्चों और सामान के साथ यात्रा करने पर या बुजर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी जोड़कर व्यापक करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें