भाजपा महानगर के 16 मंडलों में चुनाव संपन्न
मेरठ। भाजपा महानगर के सभी 16 मंडलों में चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। रविवार को जहां 9 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया हुई तो सोमवार को 7 मंडलों में चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। सभी 16 मंडलाें में अध्यक्ष पद के लिए 133 और जिला प्रतिनिधि के लिए 77 आवेदन आए। चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र और सह चुनाव अधिकारी हरीश सिंह के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदन पत्रों की जांच का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही आवेदन आने के बाद सभी मंडलों में आम सहमति बनाने की कवायद चल रही है। परिणाम 25 अक्तूबर को घोषित होंगे।
ये आए आवेदन
मंडल अध्यक्ष पद जिला प्रतिनिधि पद
पटेल नगर 05 01
गंगानगर 05 01
नगर 09 02
शास्त्रीनगर 10 05
रिठानी 06 04
देहात 06 02
माधवनगर 04 01