मेरठ। नवीन सब्जी मंडी व्यापारी संगठन का चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। आज नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। इसके लिए मंगलवार को मंडी परिसर स्थित चुनाव कार्यालय पर दिन भर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा रहा।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुनपत सिंह और चुनाव अधिकारी गुलशन सेठी ने बताया कि संगठन का चुनाव दो साल के लिए किया जाएगा। जिसमें केवल अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान किया जाना है। 205 मतदाता संगठन का अध्यक्ष चुनेंगे। अध्यक्ष पद के लिए पदम सैनी, सुरेन्द्र शर्मा और रिंकूपाल ने नामांकन किया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 20 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।