बहसूमा। किसान सेवा सहकारी समिति महमूदपुर सिखेड़ा पर सभापति भूषण गुर्जर और उपसभापति पद पर नरेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद दोनों के विजयी होने की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचित हुए दोनों ही प्रत्याशियों को उनके जीत के प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। भूषण गुर्जर के समर्थक एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दे रहे हैं।
छह प्रत्याशी निर्विरोध, दो के लिए चुनाव हुआ
परीक्षितगढ़। नगर में साधन सहकारी समिति व किसान सेवा समिति के चुनाव में छह प्रत्याशी निर्विरोध सभापति चुने गए। दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ। साधन सहकारी समिति परीक्षितगढ़ से विक्की त्यागी व किसान सेवा समिति ग्राम आसिफाबाद से पप्पन गुर्जर, दुर्वेशपुर से राकेश प्रधान, दयालपुर से कालू प्रधान, सिखेड़ा से प्रिंस गुर्जर, महमदपुर गढ़ी से ललित गुर्जर निर्विरोध सभापति चुने गए। ग्राम खजूरी से राजेश त्यागी, अगवानपुर में अरविंद शर्मा विजयी रहे।
-
तंजेब सभापति व वीरेंद्र उपसभापति बने
फलावदा। किसान सेवा सहकारी समिति फलावदा पर कस्बा निवासी चौधरी तंजेब सभापति व गांव सनोता निवासी वीरेंद्र दत्त उपसभापति बने। गांव नैडू किसान सहकारी समिति पर सभापति नरेंद्र तथा उपसभापति मनीराम, पिलौना सहकारी समिति पर जितेंद्र सभापति व सतपाल उपसभापति बने।
विनीता चौहान निर्विरोध बनी सभापति
लावड़। साधन सहकारी समिति मसूरी में सभापति चुनाव में विनीता चौहान ने निर्विरोध जीत दर्ज की। जीत के बाद उनके समर्थकों व परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मसूरी सहकारी समिति पर विनीता चौहान पत्नी ठाकुर योगेंद्र चेयरमैन ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। मसूरी सहकारी समिति पर किसी अन्य संचालक ने नामांकन नहीं किया। इससे पहले हुए चुनाव में उनके पति ठाकुर योगेंद्र चेयरमैन भी निर्विरोध सभापति चुने गए थे। इस मौके पर जितेंद्र भाटी, सरवर सिद्दीकी, नावेद कमर, कृष्णवीर, नितिन, महेश प्रमुख, योगेश, जगत, राजीव चौहान, यशपाल आदि मौजूद रहे।
पांच समितियों से निर्विरोध चुने गए सभापति व उपसभापति
खरखौदा। खरखौदा ब्लॉक की चार और मेरठ ब्लॉक की एक किसान सेवा सहकारी समिति में निर्विरोध सभापति व उपसभापति चुने गए।
सुबह से ही क्षेत्र में सभापति व उपसभापति पद के लिए गठजोड़ के लिए जोड़-तोड़ होना शुरू हो गया था। 10 बजते ही सभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। खरखौदा किसान सेवा सहकारी समिति नंबर एक में जगपाल निवासी खड़खड़ी सभापति व रविंद्र त्यागी को उपसभापति चुन लिया गया। खरखौदा पश्चिम समिति से सुंदर सिंह निवासी नगला पातू सभापति व राजेंद्र निवासी चंद्रपुरा को उपसभापति चुना गया। कैली किसान सेवा सहकारी समिति में चक्रेश त्यागी बधौली सभापति व तुलसी राम निवासी सरावा उपसभापति चुने गए। मुंडाली से राकेश निवासी जसौरी सभापति व विरेंद्र अटौला उपसभापति, मेरठ ब्लॉक की फफूंड़ा किसान सेवा सहकारी समिति से सुनील भड़ाना निवासी नरहाडा सभापति व विजेंद्र भड़ाना निवासी जुर्रानपुर उपसभापति चुने गए।
सरधना ब्लॉक की छह समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन
सरधना। विकास खंड सरधना की साधन सहकारी समितियों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। सात समितियों में से छह पर निर्विरोध सभापति व उपसभापति चुने गए। महादेव समिति पर सभापति अश्वनी सिरोही, उप सभापति मौहम्मद इशाक को निर्विरोध चुना गया।
साधन सहकारी समिति खेड़ा पर परमानंद सभापति, जयवीर सिंह उपसभापति चुने गए। खेड़ा सहकारी समिति में सुरेखा सभापति व सुभाष उपसभापति, मंडौरा समिति में प्रदीप कुमार सभापति व सूबे सिंह उपसभापति, सकौती टांडा में अनिल कुमार सभापति, विरेन्द्र सिंह उपसभापति, सलावा में नीरज कुमार सभापति व हरीश कुमार को निर्विरोध उपसभापति चुना गया। सरधना साधन सहकारी समिति पर मतदान के बाद मनुवीर सिंह सभापति व समरपाल विजयी घोषित हुए।
-
चुनाव अधिकारी बीमार, नहीं हो सका चुनाव
सरूरपुर। विकास खंड सरूरपुर की छह समितियों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। रविवार को साधन सहकारी समिति सरूरपुर पर चुनाव अधिकारी के बीमार होने के कारण चुनाव नहीं हो सका। इसके लिए अगली तारीख नीयत की जाएगी। चुनाव अधिकारी सुरेश त्यागी ने बताया कि रविवार को ब्लॉक की पांच साधन समितियों में कालंदी पर जीत सिंह को सभापति, सादाब को उप सभापति चुना गया। ईकडी समिति पर नवीन कुमार त्यागी को सभापति, राजबीर सिंह को उपसभापति, पाथौली समिति पर निमेश कुमार सभापति, नेहा उप सभापति, दबथुवा समिति पर सुदेश देवी सभापति, प्रवीन उपसभापति, गोटका समिति पर गणेश कुमार सभापति, भुल्लन को उपसभापति चुना गया।
राजवीर शर्मा सभापति व संजय उप सभापति बने
रोहटा। रविवार को किसान सेवा सहकारी समिति अरनावली पर सभापति व उपसभापति पद के लिए सभी संचालकों की सहमति से निर्विरोध नाम तय हुए। चुनाव अधिकारी विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि नामांकन के बाद सहमति से महेंद्र सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। सभापति के पद पर राजवीर शर्मा व उपसभापति पद पर संजय बावरा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। दायमपुर समिति में अनिल कुमार सभापति व आत्माराम उपसभापति, साधन सहकारी समिति भोला में अंकुर सभापति व पुनीत उपसभापति, साधन सहकारी समिति रासना में पवन कुमार सभापति व योगेन्द्र को उपसभापति विजयी घोषित किया गया।