संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। जटौली फाटक के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में मातम पसर गया।सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, मृतका की पहचान पीएसी डौरली निवासी सरसो देवी (70) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह घर से टहलने निकली थीं। जटौली फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची।पल्लवपुरम पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।