फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में भर्ती होने के लिए बुजुर्ग को तीन घंटे करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार शाम जागृति विहार सेक्टर-2 निवासी 75 वर्षीय हरवीर सिंह को तीन घंटे बाद भर्ती किया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और शुगर की समस्या है। वह घंटों तक स्ट्रेचर पर इंतजार करते रहे। परिजनों की कई बार गुहार के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने छात्र नेता विनीत चपराना से संपर्क किया। चपराना छात्रों समेत वहां पहुंचे और भर्ती न करने पर नाराजगी जताई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. हर्षवर्धन यादव से बातचीत कर उन्हें भर्ती कराया। दरअसल, वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप के चलते इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ है, बेड फुल सजल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें