दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर कनौड़ा गांव के सामने रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। हाईवे पर शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने आसपास के गांवों व थानों में वृद्ध का फोटो भेजा। सोमवार शाम तक भी वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।