गंगानगर। एनएच-34 स्थित सैनी गांव के पास बाइक सवार ने 70 वर्षीय बुजुर्ग तेजबीर सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर से बुजुर्ग के दोनों पैरों में फ्रेक्चर आ गया। राइडर फरार हो गया परिजनों के मुताबिक घटना सीएनजी पंप के नजदीक हुई। तेजबीर सिंह चारा लेकर सड़क पार कर रहे थे। मेरठ की ओर से बाइक से वह टकरा गए। बाइक सवार भी गिर गया। बाइक लेकर भाग गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने इस बारे में इंचौली थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद