फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खुले पड़े नाले में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

Mon, 26 Feb 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नमन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार की रात बूढ़ी माई मंदिर के बाहर खेलते हुए नाले में गिरकर डूबने से आठ वर्षीय नमन की मौत हो गई। नमन दो बहनों की इकलौता भाई था। पिता भी दिव्यांग हो चुके हैं और बिस्तर पर हैं। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। स्थानीय पार्षद ने बताया कि चार साल पहले भी इसी क्षेत्र में एक युवक की नाले में डूबने से मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि स्मार्ट सिटी में खुले पड़े नाले हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन


जाटव नगर निवासी सोमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को रविदास जयंती मनाई जा रही थी। रात करीब आठ बजे सभी बच्चे जयंती के उल्लास में खेल रहे थे। इसी दौरान उनको सूचना मिली कि उनका पौत्र आठ वर्षीय नमन खुले पड़े छह फीट गहरे नाले में गिर गया है। जब तक वे मौके पर पहुंचे वह नाले में बहकर कुछ दूर पर रखे ढक्कनों के नीचे चला गया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद नमन को बाहर निकाला गया। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोमप्रकाश ने बताया कि नमन के पिता रवि गंभीर बीमार हैं। कूल्हे खराब होने से वह बिस्तर पर हैं और दिव्यांग हो चुके हैं। नमन की एक छोटी और एक बड़ी बहन है। नमन दो बहनों की इकलौता भाई था। सोमप्रकाश का कहना है कि नाला खुला होने की वजह से अक्सर लोग इसमें गिरते रहे हैं। उनका कहना है कि यदि नगर निगम नाले पर ढक्कन रखवा देता तो उनके बच्चे के साथ हादसा न होता।
विज्ञापन


- पांवधोई नदी और क्रेजी नाला भी खुला

छह माह पहले बाढ़ के कारण अग्रवाल धर्मशाला के सामने पांवधोई नदी की करीब 100 मीटर लंबी दीवार नदी में गिर गई थी। उसके बाद से 18 अक्तूबर 2023 और 15 नवंबर 2023 को क्रमश: बाइक सवार और ई रिक्शा नदी में गिर चुकी है। उधर, क्रेजी नाले की दोनों साइड भी खुली पड़ी हैं। 17 फरवरी 2024 को ई-रिक्शा क्रेजी नाले में गिरी, जिसमें सवारियां चोटिल हो गईं थीं। 25 दिसंबर 2024 को स्कूटी सवार युवक क्रेजी नाले में गिरा था।

- कई बार कर चुके मांग, दो बार बन चुका एस्टीमेट









पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि हादसों देखते हुए वह वह अनेक बार क्रेजी नाले की दीवार बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं है। वार्ड सात की पार्षद अल्पना सिंह जाटव ने बताया कि हादसा उनके वार्ड का है। वह कई बार नालों को कवर कराने की मांग कर चुकी हैं। एस्टीमेट तक बनते हैं, लेकिन काम धरातल पर नहीं उतरता।

नाले में डूबने से बच्चे की मौत होना दुखद घटना है। अभियंताओं को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाएगा। यदि बार बार इस प्रकार की घटनाएं हो रहीं हैं और ढक्कन रखने की जरूरत है तो ढक्कन रखवाए जाएंगे। साथ ही उक्त क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना से भी कुछ कार्य चल रहे हैं। यह भी देखना होगा कि स्मार्ट सिटी योजना से तो कोई कार्य नहीं होना है। -बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम।
विज्ञापन








Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version

नमन (फाइल फोटो)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें