फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रहलादनगर में आठ साल के बच्चे कार्तिक को बुधवार सुबह आवारा कुत्ते ने काट लिया। बालक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्होंने कुत्ते को भगाया। आए दिन कुत्तों के हमले से नाराज लोगों ने हंगामा किया और नगर निगम की टीम को सूचना दी। लेकिन निगम की टीम नहीं पहुंची। लिसाड़ीगेट के प्रहलादनगर निवासी अलकार का बेटा कार्तिक सुबह बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने कार्तिक के पैर में काट लिया। लोगों ने बताया कि प्रहलादनगर में आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्ते रोजाना महिला-बच्चों पर हमला कर काट रहे हैं। तीन दिन पहले भी चार साल के बालक को कुत्ते ने काटा था। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम की नींद नहीं टूट रही। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान जारी है। कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें