फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेगा ब्लॉक के चलते आठ ट्रेन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देवबंद में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से शुक्रवार को भी मेगा ब्लॉक रहा। सिटी स्टेशन से आठ सवारी गाड़ियां रद्द रहीं। ट्रेनों का संचालन बेपटरी होने से स्टेशन पर देर शाम तक चुनिंदा यात्री नजर आए। नौचंदी एक्सप्रेस को सहानरपुर तक चलाया गया।
विज्ञापन

नई पटरी बिछाने और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने की वजह से देवबंद में बृहस्पतिवार को मेगा ब्लॉक लगा, जो काम पूरा नहीं होने की वजह से शुक्रवार को भी लगा। दूसरी तरफ यात्रियों की परेशानी के चलते रेलवे प्रशासन ने मेरठ सिटी से आवागमन करने वाली कुछ ट्रेनों को संचालित कराया, बावजूद इसके आठ ट्रेनों का संचालन रद्द रहा, जिसकी वजह से स्टेशन पर देर शाम तक सिटी और कैंट स्टेशन पर बहुत कम ही यात्री नजर आए।
रेलवे के अनुसार दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन संख्या 14521, अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14522, हरिद्वार-दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14304, कालका से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14332, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20411, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20412, चंडीगढ़ से मदुरै जाने वाली ट्रेन संख्या 12688 मेरठ सिटी पर रद्द रही। वहीं, नौचंदी एक्सप्रेस को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार से सुचारु होगा ट्रेनों का संचालन
देवबंद में रेल पटरियों का काम शनिवार की देर शाम तक पूरा होने का लक्ष्य तय किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रविवार से स्टेशन से ट्रेनों का सुचारु संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें