फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में सिस्टम मैनेजर भर्ती की दक्षता परीक्षा 17 को

Wed, 13 May 2026 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सिस्टम मैनेजर पद पर भर्ती के लिए दक्षता परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। सिस्टम मैनेजर पद के लिए यह परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर स्थित कंप्यूटर सेंटर के पास कॉमर्स विभाग की दूसरी मंजिल पर बनी कंप्यूटर लैब में होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से एक बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 13 मई से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें