मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं प्रो. एमेरिटस डॉ. हरिंद्र सिंह बालियान बृहस्पतिवार को निधन हो गया प्रो. बालियान ने लंबे शैक्षणिक सफर में विश्वविद्यालय को कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे प्रो. एमेरिटस के रूप में सक्रिय रहे और शिक्षा-शोध में योगदान देते रहे। पारदर्शिता, कार्यसंस्कृति और अकादमिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। फसल सुधार, आनुवंशिक विविधता, उत्पादकता वृद्धि और बीज गुणवत्ता जैसे विषयों पर उनके शोध ने कृषि विज्ञान को नई दिशा दी। छात्रों की समस्याओं को ध्यान से सुनते, उन्हें प्रोत्साहित करते और सही दिशा दिखाते। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और कर्मठता उन्हें सबके प्रिय बनाती थी। संवाद