स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना में अर्थ डे के अवसर प्रस्तुति देती छात्राए। (स्त्रोत स्कूल)
फोटो
विज्ञापन समाचार
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा और विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रार्थना सभा में विभिन्न प्रस्तुतियों से पृथ्वी दिवस का महत्व दर्शाया गया। कक्षा 11वीं की छात्रा नेहा ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने पर भाषण दिया। बाल वाटिका के बच्चों ने हरे-भरे पेड़ बनकर पर्यावरण शुद्ध करने के उपाय बताए। विद्यार्थियों ने कविताओं और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वृक्ष बचाने तथा पृथ्वी को सुंदर बनाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।