फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो साल में 30 करोड़ कमाई, यात्री सुविधाएं नहीं बढाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यात्री सुविधा का दम भरने वाले रेलवे ने मेरठ और कैंट स्टेशन से करोड़ों रुपये की कमाई की, लेकिन सुविधा के नाम फूटी कौड़ी खर्च नहीं की। बीते दो साल में कैंट और सिटी स्टेशन से मालभाड़ा और यात्री किराए आदि मद से 30 करोड़ की आय हुई। साढ़े आठ लाख प्लेटफार्म टिकट बेचकर ही सवा सोलह लाख रुपये कमा लिए।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड (देवनगर) निवासी मनोज चौधरी की ओर से मांगी गई जानकारी में खुलासा हुआ कि कोरोना काल में रेलवे स्टेशनों पर बिजली पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च हुए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि सिटी स्टेशन पर वर्ष 2021 में 69 लाख 39 हजार व अगले वर्ष 70 लाख 23 हजार का बिजली भुगतान हुआ। ऐसे ही कैंट स्टेशन पर वर्ष 2021 में 17 लाख 64 हजार व 2022 में 20 लाख 51 हजार रुपये खर्च हुए। ये हाल तब है, जब कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा था।



सफाई पर एक करोड़ खर्च किए

पिछले चार सालों में दोनों स्टेशनों पर 108 अवैध वेंडर पकड़े गए। इनसे 57 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 11 मामले अंडर सेक्शन 144 के तहत दर्ज किए गए। सफाई पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं दूसरी ओर यात्री सुविधा के तहत पिछले तीन साल में स्टेशन पर न तो कोई नई बेंच, कुर्सी ही लगी और न ही कुछ और काम हुआ। वरिष्ठ मंडल अभियंता ने मनोज चौधरी को भेजी जानकारी में 1 जनवरी 2021 से 1 जनवरी 2023 तक सिटी स्टेशन पर नए बेंच, कुर्सी, शौचालय निर्माण आदि से साफ इंकार किया गया है।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन को आकर्षित बनाने की तैयारी
उत्तर रेलवे के सिटी स्टेशन की सूरत करीब 250 करोड़ रुपये में बदलेगी। फुटओवर ब्रिज की जगह कॉन्कोर्स बनेगा। सरकुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। इसके लिए दिल्ली से आई टीमें निरीक्षण कर चुकी हैं। अफसरों का कहना है गाजियाबाद स्टेशन पर काम शुरू होने जा रहा है। इससे सिटी स्टेशन पर भी काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
रैपिड रेल शुरू होने से मेरठ से दिल्ली की दूरी 45 मिनट में पूरी होगी। इससे मेरठ के थोक और फुटकर कारोबारों को पंख लगेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को दिल्ली आवागमन में सहूलियत होगी। इसके चलते सिटी स्टेशन को आकर्षित बनाया जाएगा। सिटी स्टेशन पर प्रवेश-निकासी द्वार अलग-अलग बनेंगे। फुटओवर ब्रिज की जगह कॉन्कोर्स बनेगा। कॉन्कोर्स से न सिर्फ यात्री प्लेटफार्म पर आना-जाना करेंगे, बल्कि खानपान व सामान खरीद सकेंगे। साधारण व वातानुकूलित वेटिंग रूम उच्चीकृत होंगे। प्लेटफार्म और सरकुलेटिंग एरिया को बड़ा बनाया जाएगा। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि सिटी स्टेशन को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए इंजीनियरों की टीम निरीक्षण कर चुकी है। काम कब शुरू होगा, यह बताना मुश्किल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें