मेरठ। जिनके पास ई-श्रम कार्ड है वह लोग भी अब प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कर सकेंगे। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार ने बताया कि रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित कर्मकारों का राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने के लिए www.eshram.gov.in पोर्टल विकसित किया गया है। जिसमें मेरठ बागपत में 1587325 कामगारों ने अपना पंजीकरण कराया है। ऐसे कामगार जो संगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वह भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के कामगार जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक न हो वह भी जनसेवा केंद्र पर जाकर पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 3000 रुपये महीना दिए जाएंगे। नामांकन के बाद ई-श्रम कार्डधारकों को योजना का कार्ड भी प्राप्त होगा, जिससे 60 वर्ष की आयु के बाद वह योजना का लाभ भी उठा सकेंगे।