मेरठ। कचहरी परिसर में शुक्रवार को ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ जिला जज अनुपम कुमार ने किया। ई-फाइलिंग करने के लिए अब प्राधिकारी को अपने स्थानीय जिले से ही हाईकोर्ट में सीधे आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र सिंह राणा, अपर जिला जज अचल नारायण सकलानी, पवन कुमार शुक्ला, आलोक द्विवेदी, नदीम अनवर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद