दौराला। सवारी बैठाने को लेकर दो ई रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक चालक के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जगनपुरी निवासी भोला ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके अनुसार वह दौराला चौराहे के पास अपनी ई रिक्शा में सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान सरधना निवासी ई-रिक्शा चालक आरिफ और फैजू वहां पहुंचे। दोनों ने उसकी ई रिक्शा से जबरन सवारियां उतार लीं। इसका विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।