फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई- रिक्शा में लगी आग, महिला ने कूदकर जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे पर बुधवार को बड़ी घटना होने से बच गई। यहां एक ई रिक्शा में अचानक आग लग गई। उसमें मौजूद शास्त्रीनगर निवासी सुमन ने कूदकर जान बचाई। लेकिन फिर भी कपड़ों में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाई, जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन हादसे के बाद महिला घबरा गई। नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी। आग लगने का कारण बैटरी का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें