फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मवीमीरा गांव के सामने सोमवार सुबह कोहरे के चलते कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक घायल हो गया। गांव मवी निवासी सोनपाल उर्फ सोन सब्जी बेचने का काम करता है। सोमवार को वह लावड़ सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव लौट रहा था। कोहरे में गांव निवासी एक ग्रामीण के नाबालिग बेटे ने कार से उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक सोनपाल घायल हो गया। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त कार व ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें