फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में दशहरा धूमधाम से मना, रावण-कुंभकरण के पुतले जले

विज्ञापन
रामलीला मैदान में दशहरे के अवसर पर दहन किया गया रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के श्रीरामलीला मैदान में मंगलवार शाम दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध का मंचन हुआ। रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच रोमांचक युद्ध दृश्य प्रस्तुत किया गया। युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम ने बाण चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतले जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, जिसने सभी का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी ने उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें