फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला में दशहरा निकला जुलूस, राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन

विज्ञापन
दौराला - रावण दहन से पहले जुलूस का शुभारंभ करते वीरेंद्र ठेकेदार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
दौराला। दशहरा पर्व पर सर श्रीराम इंटर कॉलेज और मटौर स्थित शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के मैदान में रावण दहन से पहले जुलूस निकाला गया। सर श्रीराम इंटर कॉलेज में पूर्व चेयरमैन नवीन शर्मा ने जुलूस का शुभारंभ किया, जहां राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन हुआ। कलाकारों ने युद्ध के प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को रोमांचित किया। इसके बाद रावण दहन की तैयारियां की गईं। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के मैदान में वीरेंद्र ठेकेदार ने जुलूस का शुभारंभ किया। रावण दहन स्थल पर एक मेला भी लगा, जहां लोगों की भीड़ जुटी। बच्चों ने मेले में खिलौनों और अन्य सामान की खरीदारी की, जबकि लोगों ने परिवार के साथ पर्व का आनंद लिया। दोनों स्थानों पर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस दौरान हरपाल चौहान, ओंकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र, सचिन, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें