बहसूमा। रामकटोरी मंदिर के पास रावण दहन होते हुए
बहसूमा। अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व विजयदशमी दशहरा सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कस्बा स्थित रामकटोरी मंदिर के पास मेले का आयोजन भी हुआ। यहां श्रीरामलीला का मंचन किया गया, जिसमें श्रीराम और रावण के युद्ध को दर्शाया गया। रावण का वध करने के लिए श्री राम लंका पहुंचे। रावण के भाई विभीषण ने श्री राम को बताया कि रावण की नाभि पर तीर मारने से उसका वध होगा। श्रीराम ने रावण की नाभि पर तीर मारकर उसका वध किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। अंडर ट्रेनिंग डीएसपी क्रिष राजपूत पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। रामराज में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।