फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुर्गा वाहिनी ने शक्ति उपासना में गाए भजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड कृष्णालोक रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा शक्ति उपासना कार्यक्रम किया गया। इसका शुभारंभ मां आदिशक्ति जगदम्बा, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया। दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका काजल भगीरथ ने कहा कि नवरात्र केवल व्रत-उपवास का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के जागरण का पर्व है। बच्चों ने इंग्लिश क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा द्वितीय से पंचम तक में छवि, साहिल और राधिका प्रथम, कक्षा षष्ठ से अष्टम तक में दिव्यांशी, तानी और ध्रुवकांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। विश्व हिंदी परिषद की बहनों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। प्रधानाचार्या आरती शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान महानगर संयोजिका शिप्रा सैनी, महानगर सह संयोजिका मीनाक्षी पांडेय, मुख्य अतिथि डॉ. सुहासनी शर्मा, सपना देवी, कनिका, स्वाति, शिवम्, संगीतज्ञ अनुज शर्मा और तबला वादक अश्विनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें