फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डंपर ने तीन साल के बच्चे को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर ने तीन साल के बच्चे को कुचला
विज्ञापन

मेरठ। गांव पचपेड़ा में बृहस्पतिवार को डंपर ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दंपती और तीन साल का अनंत सड़क पर जा गिरे। अनंत के सड़क पर गिरते ही डंपर ने उसे कुचल दिया। वहीं, नानी संगीता को गंभीर हालत में रक्षापुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि नाना विकास को मामूली चोटें आई हैं। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खटकी निवासी विकास चौधरी सेना से सेवानिवृत्त हैं और मानवाधिकार कानून संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह परिवार के साथ गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी ज्योति की शादी कंकरखेड़ा स्थित न्यू सैनिक कॉलोनी में नितिन चौधरी से हुई है। नितिन दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार रात नाना विकास चौधरी, ज्योति के छोटे बेटे तीन वर्षीय अनंत उर्फ डुग्गु को अपने पास लेकर आए थे। जिसके बाद वह पत्नी संगीता और अनंत को लेकर गांव खटकी गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे वह तीनों रजपुरा स्थित घर आ रहे थे। जब वह पचपेड़ा गांव के पास पहुंचे तो डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान डंपर अनंत के ऊपर से उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने डंपर को दोबारा बैक भी किया जिससे डंपर दोबारा भी अनंत के ऊपर से होकर गुजरा। जिससे अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने घायल संगीता (नानी) को गंगानगर रक्षापुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस साल स्कूल भेजने की थी तैयारी
तीन वर्षीय अनंत की मौत से परिवार के लोग बिलख पड़े। नाना विकास चौधरी ने बताया कि ज्योति का बड़ा बेटा चार वर्षीय युग सहारनपुर स्थित बुआ के यहां रहता है। ज्योति बुधवार रात को ट्रेन से सहारनपुर गई थी जबकि दामाद दिल्ली स्थित कंपनी में नौकरी पर हैं। इसलिए वह अनंत को अपने पास ले आये थे। अनंत को इस साल स्कूल भेजने की तैयारी थी।
विज्ञापन

धर्म कांटे पर अक्सर लगता है जाम
ग्रामीणों का कहना है कि सिसौली धर्म कांटे से मवाना रोड तक निकलने वाले रिंग रोड के लिए देहरादून की ओर से आने वाले ओवर लोडिंग रोडी डस्ट से भरे डंपरों को गांव पचपेड़ा स्थित चौहान धर्म कांटे पर तौला जाता है। जिससे अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में कई बार थाना पुलिस से शिकायत भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें