फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंधी-बारिश से छह घंटे ठप रही बिजली

Wed, 13 May 2026 08:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभात नगर, सूर्य नगर, साकेत, अशोक वाटिका आदि क्षेत्रों में रही बाधित
विज्ञापन

कई इलाकों में दोपहर तक सुचारू हो पाई बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बुधवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौसम सामान्य होने के बाद कई इलाकों में दोपहर तक ही बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। किला रोड व्यापार संघ जेल चुंगी के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण सेंट लुक्स बिजलीघर से संबंधित प्रभात नगर, सूर्य नगर, साकेत, अशोक वाटिका आदि क्षेत्रों में सुबह बिजली चली गई। लगभग छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजलीघर पर फोन मिलाने पर भी नहीं उठे। प्रदीप बंसल ने कहा कि सुबह नौ बजे नौचंदी बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। 33 केवीए लाइन के अवर अभियंता ने बताया कि 132 केवीए बिजलीघर के पास शनि मंदिर पर बैनर- र्होडिंग उड़कर आने के कारण बिजली ठप हो गई। लगभग दो घंटे बाद बिजली सुचारू हो पाई। उन्होंने मुख्य अभियंता वितरण मेरठ प्रथम से शिकायत करके हालात सुधारने की मांग की। अधिशासी अभियंता नॉर्थ प्रशांत सोनी ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति थोड़ी देर बाद ही सप्लाई शुरू हो गई थी। कुछ इलाकों में अभियान चलाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें