फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बदमाश फायरिंग कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मंडी चमारान मोहल्ले में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने मोहल्ले में घुसपैठ की। बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही मस्जिद से एलान कर दिया गया, जिससे लोग सतर्क हो गए और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और एकजुटता को देख बदमाश घबरा गए और खुद को घिरते देख फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके बाद बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगल के रास्ते भाग गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें