मेरठ। थाना लोहिया नगर क्षेत्र के हुमांयू नगर में पुरानी रंजिश को लेकर शाहबुद्दीन को बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोपी अधमरी हालत में पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए। हुमायूं नगर निवासी नवाबुद्दीन ने बताया भाई शाहबुद्दीन की साली की नजमा की शादी कुछ वर्ष पहले काजीपुर निवासी फिरोज के साथ हुई थी। शादी के बाद से फिरोज नजमा के साथ आए दिन मारपीट करता था। जिसके चलते नजमा ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। जिसकी पैरोकारी शाहबुद्दीन कर रहा है। इससे रंजिश मानकर नजमा के पति पक्ष ने हमला किया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद