फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर क मोहल्ला कल्याण सिंह गुड़ मंडी के पास अर्जुन (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अनिल शर्मा के बेटे अर्जुन का पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया गया कि विवाद के चलते पांच साल से पत्नी मायके में ही रह रही है। इसी कारण वह अवसाद में चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम अर्जुन ने अपने कमरे में छत के पंखे से बिजली का तार बांधकर फांसी लगा ली। जब देर शाम तक अर्जुन ने काफी देर तक कमरे का गेट नहीं खोला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर लटके हुए अर्जुन को नीचे उतारा। लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मृतक ससुराल पक्ष से विवाद के बाद तनाव में था। जिसका इलाज चल रहा था। अर्जुन के पिता का आरोप है कि पत्नी धमकी दे रही थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें