मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर में शराब के नशे में बेटे ने अपने ही बुजुर्ग मां के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। गांव मुरलीपुर में पीड़ित महिला मंजू देवी पत्नी सुभाषचंद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा गौरव अक्सर शराब के नशे में रहता है। बृहस्पतिवार शाम गौरव अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी मां के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर मुंडाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।