दौराला। नंगली आजड़ गांव निवासी ममता ने जेठ पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ममता ने बताया कि 20 अप्रैल की रात जेठ खेमचंद शराब के नशे में उसके घर में आया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जेठ ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद