फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराब के नशे में तालाब में गिरा युवक, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में बुधवार शाम शराब के नशे में एक युवक घर जाते समय तालाब में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रोहटा निवासी दीपक पुत्र नेपाल बुधवार शाम नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए तालाब की ओर बढ़ा और अचानक फिसलकर पानी में गिर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दीपक को बाहर निकाला। सीएचसी के चिकित्सकों के मुताबिक युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। पानी में कुछ देर तक रहने के कारण उसकी हालत और बिगड़ गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें