चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए दूसरे जनपदों से फोर्स पहुंच गया है। इसमें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के साथ ही जीआरपी आगरा और मुरादाबाद के पुलिसकर्मी है, जबकि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और सीतापुर से होमगार्ड आए हैं। नगर के साथ ही सरधना और किठौर में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान रिजर्व में रहेंगे। इस दौरान करीब तीन सौ इंस्पेक्टर, सात सौ दारोगा, पीएसी-एसएसबी और तीन हजार कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल की डयूटी लगाई गई है। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान केंद्र 503 है जबकि कुल बूथ 1480 है। इनमें से 241 सामान्य, 127 संवेदनशील, 85 अति संवेदनशील, 50 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती गई है।
मेरठ।