किठौर हाफ अड्डे पर मदरसा के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ में कांवरियों के वेशभूषा में पुलिसकर्मी
मुंडाली। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और शुक्रवार की नमाज के दृष्टिगत मुंडाली में पुलिस बल द्वारा व्यापक ड्रोन सर्विलांस अभियान चलाया गया। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना की निगरानी में पुलिस टीम ड्रोन कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, कांवड़ सेवा शिविरों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, छतों तथा ट्रैफिक प्वाइंट्स की गहन निगरानी की जा रही है। मुंडाली थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों और मुख्य मार्गों पर भी ड्रोन से नजर रखी जा रही है।