फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ भाई-बहनों में सबसे छोटा था आदिल, सऊदी जाने की थी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या से बिखरे सपने, विदेश में नौकरी करना चाहता था आदिल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट में 2000 रुपये के लिए 11 वीं के जिस छात्र की हत्या कर दी गई वह बारहवीं पास करने के बाद सऊदी जाना चाहता था। वह इसके लिए फेरी लगाकर कपड़े बेचका पैसा जमा कर रहा था। आदिल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
आदिल के भाई राशिद ने बताया कि वह पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज था। हर बार अच्छे अंकों से पास होता था। वह लोग उससे पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी करने की बात करते थे, लेकिन वह हर बार सऊदी जाने की बात करता था। वह कहता था कि सऊदी जाकर बहुत पैसा कमाना चाहता है। उसके बाद वापस घर आकर अपना बिजनेस करेगा। आदिल की लगन और बड़े-बड़े सपने सुनकर वह लोग उसे पढ़ने के लिए पूरी छूट देते थे। वह भाई के सपनों के बारे में बताकर फफक कर रोने लगा। यही हाल उसकी मां और बहनों का भी था। वह भी आदिल की बातों को याद कर फूट-फूटकर रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार रुपये को लेकर कई बार हो चुका था झगड़ा
राशिद ने बताया कि दिल्लू व माजिद पुत्रगण सनीफ से आदिल का दो हजार रुपये को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। आदिल उनसे पैसा वापस नहीं देने पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। जिसके चलते सोमवार 5:30 बजे दिल्लू ने फोन कर उसे पैसे देने के लिए हुमायूं नगर में बुलाया था। आदिल अपने दोस्त साजिम के साथ वहां पहुंचा। दिल्लू व माजिद पहले से ही वहां मुरतलीब-तालिब पुत्रगण ताहिर, फिरोज पुत्र लहरी व सिकंदर पुत्र नाजिम के साथ खड़े थे। माजिद ने पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हुए आदिल को गोली मारने को कहा। इसके बाद मुरतलीब ने तमंचा निकालकर उसके पेट में गोली मार दी। साजिम ने उसे बचाने की कोशिश की तो दिल्लू ने उसे भी गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उक्त सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने राशिद की शिकायत पर उक्त सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो हत्यारों को हिरासत में लिया हुआ है और बाकी चार की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें