ड्रीम स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ करते क्रिकेट कोच अतहर अली और अन्य
मेरठ। फतेहउल्लापुर स्थित ड्रीम स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ मंगलवार को शहर विधायक रफीक अंसारी और क्रिकेट कोच अतहर अली ने किया। इस मौके पर शहर विधायक और क्रिकेट कोच ने कहा कि इस एकेडमी में युवा प्रतिभा निखरेंगी और खेल में आगे बढ़ सकेंगी। इससे लोग खेल के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे। इस मौके पर कारी शफीकुर्रहमान, आदिल चौधरी, नासिर सैफी, भाजपा नेता नासिर सैफी,एमडी हाजी जब्बार ने सभी को बधाई दी। संवाद