मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के गांव पचपेडा में नाले गंदगी से अट गए हैं। इस वजह से नालों का दूषित पानी सड़क पर आ जाता है। सड़कों की हालत भी खराब है। लोगों का आरोप है कि कुछ दुकानदारों ने नालों पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है इस वजह से उनकी सफाई भी संभव नहीं होती। ग्राम प्रधान सोनू प्रधान ने बताया कि बरसात से पहले नालों की कई बार सफाई कराई गई थी, लेकिन अतिक्रमण से निकासी में रुकावट आती है। रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान ने अधिकारियों के ढुलमुल रवैये को साफ-सफाई प्रभावित होने का कारण बताया। संवाद