मेरठ। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2024 के लिए चयनित हुए एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुखपाल सिंह तोमर का स्वागत किया गया। परिषद की जिला कार्यकारिणी ने शनिवार को डॉ. सुखपाल सिंह तोमर को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बंधक प्रभु सिंह सिसोदिया, डॉ. राजेश त्यागी, डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विवेक शुक्ला, डॉ. ऋषिपाल मालिक, डॉ. इंद्रेश अधाना, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. अनुराग रस्तोगी, राजेश त्यागी खंदरावली, योगेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद