मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की ओर से शनिवार को नारी तू नारायणी कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. स्तुति गिरी गोस्वामी को सम्मानित किया गया। क्लब निदेशक पीयूष गोयल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. स्तुति बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की निशुल्क चिकित्सा में काफी समय से सहयोग कर रही हैं। संवाद