मेरठ। कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथैरेपी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. सौरभ मौर्य का विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट पद पर चयन किया गया है। डॉ. सौरभ मौर्य ने इससे पहले 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक शिवमोगा कर्नाटक में और 9 जनवरी से 14 जनवरी तक गुजरात में उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को अपनी सेवाएं प्रदान की थी। डॉ. सौरभ मौर्य के चयन पर कैश कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल और डायरेक्टर डा. एसके गर्ग ने बधाई दी। संवाद