फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉ. सतीश चंद्र शर्मा का कार्यकाल बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ छावनी परिषद के सिविल क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। छावनी परिषद द्वारा इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा जा चुका है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा कैंट क्षेत्र के बंगला एरिया को भी नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर रक्षा मंत्रालय द्वारा विचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का नगर विकास विभाग भी नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहा है। छावनी बोर्ड के चुनाव स्थगित होने के बाद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को नामित सदस्य बनाया गया था। अब फिर से चौथी बार उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें