मोदीपुरम (मेरठ)। कृषि विवि के जैव प्रौद्योगिकी के बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय में पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. पुरुषोत्तम को ग्लोबल एग्रीफूड बायोटेक्नोलॉजी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 16 से 18 जून को इटली के रोम में विश्व खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का विषय सतत भविष्य के लिए जैव प्रौद्योगिकी एग्रीफूड सिस्टम के परिवर्तन की दिशा होगा। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि जैव प्रौद्योगिकी के नवीनतम अनुसंधानों और अवसरों पर चर्चा करना है। वैश्विक कृषि खाद्य प्रणालियों को अधिक लचीला, कुशल और सतत बनाने के लिए जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका पर विचार रखे जाएंगे। कुलपति डॉ. केके सिंह, कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह, डॉ. आरएस सेंगर ने उन्हें बधाई दी। संवाद