डॉ. पिंटू मिश्रा को मिला सर्वहित लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में सर्वहित कल्याण सेवा समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग के डीन प्रो. डॉ. पिंटू मिश्रा को सर्वहित लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में गोसेवा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी और समाजसेविका डॉ. मधु वत्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन में विद्वानों और कलाकारों को सम्मानित कर समाज में उनकी महत्ता को दर्शाया जाता है। युवा पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. पिंटू मिश्रा ने कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया है। संवाद