लावड़ - डॉ. मोहित चौधरी बने जिलाध्यक्ष। स्रोत : स्वयं
लावड़। दक्षार्थ एंटी करप्शन फाउंडेशन ने लावड़ निवासी डॉ. मोहित चौधरी को मेरठ जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के विधिक अधिकारी राजवीर सिंह यादव और फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना चौधरी ने उन्हें पदभार सौंपा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. मोहित चौधरी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरुकता, पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने को अपनी प्राथमिकता बताया। मेरठ में संगठन को मजबूत कर सामाजिक न्याय और जनहित के कार्य किए जाएंगे।