सरधना। डॉ. फुरकान अहमद सरधनवी मेरठ एनसीआर रत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए। स्वयं
सरधना। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स के तत्वावधान में शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ में एक अवाॅर्ड कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईसीओआई के महासचिव प्रकाश निधि शर्मा ने की। कार्यक्रम में नैनीताल हाईकोर्ट के जज जस्टिस राजेश टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरधना के शायर डॉ. फुरकान अहमद सरधनवी को साहित्य और कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेरठ एनसीआर रत्न अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। संवाद