मेरठ। 132 केवी मोदीपुरम-कंकरखेड़ा द्वितीय लाइन का अनुरक्षण कार्य के लिए शटडाउन लेने के चलते 132 केवी उपकेंद्र कंकरखेड़ा से जुड़े पांच फीडर, भूपगढ़ी, करनावल, कैथवाड़ी, खिवाई और रोहटा को शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि काम खत्म होते ही शटडाउन वापस कर सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।