मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने बुधवार को खिर्वा रोड स्थित सेवा बस्ती के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने लोगों को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंदगी से मलेरिया, डेंगू और पेट की समस्या हो सकती है। बच्चों और उनके परिजनों को बाल श्रम निषेध के बारे में समझाते हुए कहा कि बाल श्रम एक अपराध है। बच्चों से काम न करवाकर उन्हें शिक्षा देनी चाहिए। साथ ही संस्था द्वारा सभी महिलाओं और उनके बच्चों को कपड़े वितरित किए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन, पूनम और दुर्गेश कुमारी का सहयोग रहा।