मेरठ। टीपीनगर स्थित सीताराम कुटी मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व मंदिर का अन्य सामान चोरी कर लिया। महंत यति रणसिंहानंद गिरी ने बताया कि शेखो पेट्रोल पंप के पीछे प्राचीन सीताराम कुटी मंदिर है। वह गाजियाबाद डासना मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इसी दौरान रात में चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। मंदिर से अन्य सामान भी गायब है। महंत की तहरीर पर टीपीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद