सरधना। नगर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा एवं नागरिक। संवाद
सरधना। मेरठ रोड पर शाहरुख आरिफ के कार्यालय पर जीवन दान चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी शाहरुख आरिफ ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है। करीब 30 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर को सफल बनाने में तकनीकी सुपरवाइजर अनुज कुमार, टेक्नीशियन हरेश कुमार सिरोही, शुभम सांगवान, अनुज सांगवान और शुभम पंडित के साथ नर्सिंग असिस्टेंट हुमा सैफी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।